एक लहर की कहानी - अनुपमा पाठक

अनुपमा पाठकअनुपमा पाठक6 Sept 1980

5 min read · 12.4K reads

इतराती हुई
बह रही थी लहरों संग
सागर में एक लहर
सुनहरी धूप... मस्त पवन
सबका आनंद लेती हुई
ईठला रही थी हर पहर

तभी देखा उसने
किनारे से टकरा कर
लहरों को दम तोड़ते हुए
हर पल
मिटने की वृहद कथा में
नया अध्याय जोड़ते हुए

देख यह दृश्य
करुण,
लहर सहम गयी
चिंतित हो उठा हिय
मन शिथिल
उमंग सारी थम गयी

विचारमग्न देख उसे
पास से गुज़र रही लहर
कारण जानने को अकुलायी
आसन्न विपत्ति से
दुखी लहर ने तब
किनारे पर मिट रही लहरों की दशा दिखायी

यह देख
पास से गुज़र रही उस लहर ने
कुछ गुना
सागर का
तरंगित संगीत
मन ही मन सुना

फिर
स्मित मुस्कान के साथ
बोली-
बह रहे हैं संग
हम दोनों हैं
हमजोली

दुखी न हो
क्यूंकि न तुम लहर हो
न ही क्षण भर का किस्सा हो
ये मिटना
भ्रम है केवल
तुम तो सागर का हिस्सा हो!
अनुपमा पाठक
About the poet

अनुपमा पाठक

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी