मकड़ी के जाले - अनूप अशेष

अनूप अशेषअनूप अशेष7 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

मकड़ी के जाले हैं
बाँस की अटारी
सीने में बैठी है
भूख की कटारी।

माँ के घर बेटी है
दूर अभी गौना
चूल्हे में
आँच नहीं
खाट में बिछौना,
पिता तो किवाड़ हुए
सांकल महतारी।

खेतों से बीज गया
आँखों से भाई
घर का
कोना-कोना
झाँके महँगाई,
आसों का साल हुआ
सांप की पिटारी।

पीते घुमड़े बादल
देहों का पानी
मथती
छूँछी मटकी
लाज की मथानी,
बालों का तेल हुई
गाँव की उधारी।
अनूप अशेष
About the poet

अनूप अशेष

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनूप अशेष

  1. हम अपनी ख़बरों के भीतर - अनूप अशेष

    दिल में हो रंजिश अगर तोदूरियां बढ़ जाती हैं,

    12.4K reads
  2. अंधी यात्रा में - अनूप अशेष

    दिल में हो रंजिश अगर तोदूरियां बढ़ जाती हैं,

    12.3K reads
  3. आदिम देहों के अरण्य में घर - अनूप अशेष

    पूरा नाम अनूप सिंह बघेल। म. प्र. के सतना जिले के गाँव सोनौरा में पिता स्व. लाल उदय सिंह के घर ७ अप्रैल १९४५ को जन्म। शिक्षा सतना कालेज से हिंदी में एम. ए। डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित। उनके विभिन्न आंदोलनों में कई बार लंबी जेल यात्राएँ। अब स्वतंत्र लेखन।गत ४० वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं - धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, दिनमान, नया प्रतीक, कादंबिनी, रविवार, साक्षात्कार, अक्षरा, गगनांचल, अक्षर पर्व, समकालीन हिंदी साहित्य, अवकाश, सांध्य मित्रा, आकंठ, वागर्थ, नया ज्ञानोदय, परस्पर, अंतराल इत्यादि अन्य पत्रिकाओं में बहुतायत से नव गीतों का प्रकाशन।

    12.4K reads
  4. आवाजों के खो जाने का दुख कितना - अनूप अशेष

    आस-पास की आवाज़ों के खो जाने कादुख कितना।

    12.3K reads
  5. अब भी बाक़ी है - अनूप अशेष

    अब तो यह मत कहोकि तुममें रीढ़ नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय