बहुत गहरे हैं पिता - अनूप अशेष

अनूप अशेषअनूप अशेष7 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

बहुत गहरे हैं पिता
पेडों से भी बड़े
उँगलियाँ
पकड़े हुए हम
पाँव में उनके खड़े ।

भोर के हैं उगे सूरज
साँझ-सँझवाती,
घर के हर कोने में उनके
गंध की थाती ।

आँखों में मीठी छुअन
प्यास में
गीले घड़े ।

पिता घर हैं बड़ी छत हैं
डूब में है नाव,
नहीं दिखती
ठेस उनकी
नहीं बहते घाव ।

दुख गुमाए पिता
सुखों से
भी लड़े ।

धार हँसिए की रहे
खलिहान में रीते,
ज़िन्दगी के
चार दिन
कुछ इस तरह बीते ।

मोड़ कितने मील आए
पाँव से
अपने अड़े ।
अनूप अशेष
About the poet

अनूप अशेष

View profile & all 25 Poems / Stories

More from अनूप अशेष

  1. हम अपनी ख़बरों के भीतर - अनूप अशेष

    दिल में हो रंजिश अगर तोदूरियां बढ़ जाती हैं,

    12.4K reads
  2. अंधी यात्रा में - अनूप अशेष

    दिल में हो रंजिश अगर तोदूरियां बढ़ जाती हैं,

    12.3K reads
  3. आदिम देहों के अरण्य में घर - अनूप अशेष

    पूरा नाम अनूप सिंह बघेल। म. प्र. के सतना जिले के गाँव सोनौरा में पिता स्व. लाल उदय सिंह के घर ७ अप्रैल १९४५ को जन्म। शिक्षा सतना कालेज से हिंदी में एम. ए। डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित। उनके विभिन्न आंदोलनों में कई बार लंबी जेल यात्राएँ। अब स्वतंत्र लेखन।गत ४० वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं - धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, दिनमान, नया प्रतीक, कादंबिनी, रविवार, साक्षात्कार, अक्षरा, गगनांचल, अक्षर पर्व, समकालीन हिंदी साहित्य, अवकाश, सांध्य मित्रा, आकंठ, वागर्थ, नया ज्ञानोदय, परस्पर, अंतराल इत्यादि अन्य पत्रिकाओं में बहुतायत से नव गीतों का प्रकाशन।

    12.4K reads
  4. आवाजों के खो जाने का दुख कितना - अनूप अशेष

    आस-पास की आवाज़ों के खो जाने कादुख कितना।

    12.3K reads
  5. अब भी बाक़ी है - अनूप अशेष

    अब तो यह मत कहोकि तुममें रीढ़ नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी