तुम्हारे और मेरे बीच - अनुलता राज नायर

अनुलता राज नायरअनुलता राज नायर20 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

तुम्हारे और मेरे बीच अगर कुछ होगा
तो वो सिर्फ प्रेम होगा

हमारी हथेलियों पर
हर पल अंकुरित होता प्रेम
स्पर्श की ऊष्मा से...

और हमारे इर्द गिर्द फ़ैली होंगी
बेचैनियाँ,
हमें एक दूसरे की ओर धकेलती हुई!

किसी और को
करीब आने की नहीं होगी इजाज़त
बस एक दो जुगनू और कुछ तितलियाँ
सच मानो
बड़ी ज़िद्द की है उन्होंने...

हाँ! एक महीन अदृश्य पर्दा होगा
तुम्हारे और मेरे बीच,
कि छिपे रहें मेरे गम
कि तुम्हारी खुशियों को नज़र न लगे उनकी|

तो फिर ये तय हुआ कि
हमारे बीच अगर कुछ होगा
तो वो सिर्फ प्रेम होगा
या होगा एक पागलपन
या फिर दर्द
प्रेम के न होने का!
(तुमने क्या तय किया कहो न??)
अनुलता राज नायर
About the poet

अनुलता राज नायर

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like