स्वेटर - अनुलता राज नायर

अनुलता राज नायरअनुलता राज नायर20 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

आँखें खाली
ज़हन उलझा
ठिठुरते रिश्ते
मन उदास...
सही वक्त है कि उम्मीद की सिलाइयों पर
नर्म गुलाबी ऊन से एक ख्वाब बुना जाय!!

माज़ी के किसी सर्द कोने में कोई न कोई बात,
कोई न कोई याद ज़रूर छिपी होगी
जिसमें ख़्वाबों की बुनाई की विधि होगी,
कितने फंदे, कब सीधे, कब उलटे...

बुने जाने पर पहनूँगी उस ख्वाब को
कभी तुम भी पहन लेना..
कि ख़्वाबों का माप तो हर मन के लिए
एक सा होता है|
कि उसकी गर्माहट पर हक़ तुम्हारा भी है...
अनुलता राज नायर
About the poet

अनुलता राज नायर

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like