उलगुलान की औरतें

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

वे उतनी ही लड़ाकू थीं

जितना कि उनका सेनापति

वे अपनी ख़ूबसूरती से

कहीं ज़्यादा आक्रमक थी

अपने जूड़े में उन्होंने ईचा बा की जगह

साहस का फूल खोंसा था

उम्मीद को उन्होंने अपने कानों में

बालियों की तरह पिरोया था

हक़ की लड़ाई में

उन्होंने बोया था आत्मसमान का बीज

उनकी जड़ें गहरी हो रही है

फैल रही हैं लतरें

गाँव दर गाँव

शहर दर शहर

छहुरों से

पगडंडियों से

गलियों से बाहर

आँगन में

गोबर पाथती माँ

सदियों बाद

स्कूल की चौखट पर पहुँची बहन

लोकल ट्रेन से कूदती हुई

दफ़्तर पहुँची पत्नी

और भोर अँधरे

दौड़-दौड़ कर खेतों की ओर

चौराहों की ओर

आवज़ उठाती

सैकड़ों अपरिभाषित रिश्तों वाली औरतें

ख़तरनाक साबित हो रही हैं

दु:स्वप्नों के लिए

उन्होंने अपने जूड़ों में

खोंस रखा है साहस का फूल

कानों में उम्मीद को

बालियों की तरह पिरोया है

धरती को सिर पर

घड़े की तरह ढोई

लचकते हुए जा रही हैं

उलगुलान की औरतें,

धरती से प्यार करने वालों के लिए

उतनी ही ख़ूबसूरत

और उतनी ही ख़तरनाक

धरती के दुश्मनों के लिए।

अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय