निरंजना शृंखला की कविताएँ

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

 

एक 

हम खड़े हैं निरंजना के तट पर 

हम सदी के उस मुहाने पर खड़े हैं 
जहाँ से हम देख रहे हैं
महाबोधि के झड़ते हुए पत्तों को
हम अंतर्विरोधों के साये में हैं 
एक तरफ़ निरंजना है तो दूसरी तरफ़ कलिंग 
एक में ही दोनों हैं
दोनों तरफ़ समर्थन भी है और विरोध भी 

बुद्ध होते तो शायद कहते 
यह दुःख का कारण है 
सम्यक् नज़रिए का त्याग 
कभी फलदायी नहीं हो सकता  

हम निरंजना के तट पर देख रहे हैं यह सब 
हम देख रहे हैं आस-पास के बिखरे हुए दुःख 
हम दुःख समेटते-समेटते बिखर रहे हैं 
हम बिखरे हुए दुखों को समेटने के लिए फिर खड़े हो रहे हैं 

जैसे वह बढ़ आया था निरंजना की ओर
हम भी चले आ रहे हैं उसी ओर 
जब वह बढ़ आया था 
तब उसके मन में न संशय था 
न ही अनिश्चितता 
वह जानता था 
जब सब कुछ त्याग दिया गया हो
तो दुःख कहीं भी जगह नहीं बना सकता 

हमारी बातों में भले ही न हो बुद्धत्व की बातें 
लेकिन हम जानते हैं उस रास्ते को
उसकी सारी बातों से अवगत 
हम खड़े हैं
निरंजना के तट पर साझेदारी के लिए 
हम खड़े हैं और
हमारे खड़े होने में ही है हमारा सम्यक् अस्तित्व।

दो

हम बनेंगे निरंजना 

यह एक भिक्षुक के चीवर का रंग है 
जो हमारी आँखों में उतर रहा है 

यह दुःख से उपजा सत्य है 
जो हमारे हुनर में ढल रहा है 

यह निरंजना का तट है 
जो हमारी बातों में घुल रहा है 

हम खड़े हैं यहाँ 
हमारे खड़े होने में बुद्धत्व का विश्वास है 
(कलिंग होगा कहीं तो वह पराजित होगा।)
अशोक होगा कहीं 
तो वह सिर यहीं झुकाएगा।

तीन

अशोक लौट रहा है कलिंग से 

अशोक लौट रहा है कलिंग से 
उसकी आँखों में रुदन है 
वह अपनी चमकती हुई तलवार में 
अपना ही चेहरा देख कर डरा हुआ है 

अशोक लौट रहा है
कलिंग से बेचैन होकर
वह अपने सारथी से कहता है
मुझे जल्दी ले चलो निरंजना के तट पर 

निरंजना के मुख पर हल्की-सी मुस्कान है 
वह जानती है किसी भी सदी में 
किसी भी राजा को 
इस तट से होकर गुज़रना ही होगा।

अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी