मैं जिस जंगल में रहता हूँ वहाँ भेड़िए आदमी नहीं हैं - अनुज लुगुन

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

6 min read · 12.4K reads

उस दिन मैं बहुत दुखी था
जब उसने मुझे कहा था कि मैं भेड़िया कुल का हूँ
उसने मुझे जंगली कहा
और कहा कि हमारे सींग होते हैं
और हम आदमी खाने वाले नरभक्षी असुर हैं
मेरे काले नाख़ूनों को देखकर
उसने कहा कि यह राक्षस प्रजातियों का है,

घर लौटने पर
मैंने अपनी माँ को बहुत गौर से देखा
मैं देख रहा था कि मेरी माँ में क्या है जो मुझमें है
उसके शरीर में सींग, पूँछ, दाँत और नाख़ून खोज रहा था
तब मेरी माँ ने मुझे देखकर बहुत प्यार से एक गीत गाया --
पण्डुक के बच्चे तुम बड़े हो जाओगे तो
अपनी प्रियतमा के साथ मेरे लिए गीत गाओगे
तब मैंने पाया कि मेरी माँ के गीत
दुनिया के लिखे किसी भी पोथी और ज्ञान से
ज़्यादा सुन्दर और मधुर हैं और मैं भी उसी का अंश हूँ,

उस दिन जो अपने पोथियों और ज्ञान के भण्डार का
सन्दर्भ देकर मुझे जंगली कह गया
मैंने देखा उसके दो हाथ, दो पैर, सिर
और नाक के बीच कोई पूँछ नहीं थी
ना ही उसके कोई सींग थे वह पूरा आदमी ही था
और एक दिन जब मैं अपने साथियों के साथ
गाँव में घुस आए भेड़ियों को भगा रहा था तो
रात के अँधियारे में भी मैं पहचान गया कि वे भेड़िए ही थे

रचनाकाल : 19 मार्च 2013
अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय