झानू बुआ जंगली सूअरों से फ़सल की रखवाली करती है - अनुज लुगुन

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

6 min read · 12.4K reads

झानू बुआ
अपने भाई के हाट चले जाने पर
फ़सल की रखवाली करती है
उसका भाई घुमन्तू है
जंगल-जंगल, गाँव-गाँव घूमता है
जतरा नाचने, माँदल बजाने से पहले
जंगली सूअरों से बचाने के लिए
वह फ़सल के चारों और फन्दा डाल देता है

जब वह घर पर नहीं होता है तो
झानू बुआ के हाथ में होती है ज़िम्मेदारी
बूढ़ी माँ खेत की ओर जाने से पहले
उसे याद दिलाती है कि
वह अपना धनुष और कुल्हाड़ी लेना ना भूले

झानू बुआ अपनी धुन में
एक टीले पर बैठकर अपने प्रिय के लिए कोई प्रेम गीत गुनगुनाती है
और तभी सूअरों का झुण्ड खेत पर धावा बोलता है
झानू बुआ घात लगाती है और
भागते हुए सुअर फन्दे में फँस जाते हैं
अगले दिन फ़सल के तैयार हो जाने पर
वह अपने भाई के साथ फ़सल काट कर घर ले आती है,

झानू बुआ मेरी बुआ है और
झानू बुआ का भाई मेरा पिता
इन दोनों की बूढ़ी माँ मेरी दादी और
मेरी दादी मेरे दादू की साथी है
हम सब साथी हैं और
हम जंगल में उगे पेड़ हैं
हमारे आगे, हमारे पीछे
हमारे दाएँ और हमारे बाएँ पेड़ ही पेड़ हैं
ये पड़ोसी पेड़ हमारे साथी हैं
और हम सब समूह हैं,

झानू बुआ जंगली सूअरों से फ़सल की रखवाली करती है
और उसका भाई गीत गाता है।

रचनाकाल : 27/3/13 रात 12.56
अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय