तुम से तुम्हारा

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

मैं तुम से तुम्हारा

समय चाहता हूँ इतना

जितना है

पृथ्वी के पास

सूर्य के लिए

तुम से कहूँगा सब कुछ

निसंकोच

निष्कपट

सिर्फ़ सच

मुझे बताना है तुम्हें

मैं नहीं था

निष्ठुर

नहीं था मेरा कोई

अपराध

मैं था

अकेला

नासमझ

जो चाहता था

सब कुछ अतिरिक्त

तुम्हारे

बस तुम समय देना

इतना

जितना है

अग्नि के पास

शव के लिए

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like