मैं जाता हूँ

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

मैं जाता हूँ

जिसके भी पास

पाता हूँ एक लाश

दुविधा में हूँ

जलाऊँ

या दफ़्न करूँ

पूछना चाहता हूँ

उनका धर्म

हिचकता हूँ

पूछने में

उनके उत्तर की कल्पना

रोक लेती है मुझे

यदि वह नास्तिक हुआ

तो

क्या करूँगा लाश

छोड़ दूँगा

कम्युनिस्टों के पास

नहीं,

छोड़ दूँगा

रेगिस्तान में

गिद्ध नोचेंगे

खाएँगे

नहीं

गिद्ध अब नहीं होते

क्या करूँ

दुविधा में हूँ

बैठा उदास

लाश के पास

सोचता हूँ

ये मर क्यों नहीं जाती

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like