बिम्ब-प्रतिबिम्ब

अनुभवअनुभव

1 min read · 12.4K reads

जीवन के इस छोर से

उस छोर पर

एक बिम्ब दिखाई देता है

व्यस्त बिम्ब

अस्त-व्यस्त बिम्ब

बाल नोचता

आँसू पोछता बिम्ब

बिम्ब का एक प्रतिबिम्ब है

हँसता- खिलखिलाता

ठहरा हुआ प्रतिबिम्ब

बिम्ब प्रतिबिम्ब होना चाहता है

बिम्ब हाथ बढ़ाता है

प्रतिबिम्ब खींच लेता है

बिम्ब को साथी चाहिए

प्रतिबिम्ब को समय

जीवन के इस छोर को

वह छोर चाहिए

और उस छोर को प्रतिबिम्ब

अनुभव
About the poet

अनुभव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और कलाकार।

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like