अबौद्धिक प्रेम

अंकिता रासुरीअंकिता रासुरी

1 min read · 12.4K reads

तुम कहते हो कि

इतना भावुकता भरा प्रेम ठीक नहीं

कुछ बौद्धिकता लानी होगी प्रेम में

प्रेम में वयस्क होना मुझे कभी नहीं आया

प्रेम की किशोरावस्था जीती रही सालों-साल

और तमाम बौद्धिक प्रेम अपनी बौद्धिकता के साथ डूब गए

अंकिता रासुरी
About the poet

अंकिता रासुरी

नई पीढ़ी की सुपरिचित कवयित्री।

View profile & all 7 Poems / Stories