किताबे-शौक में क्या क्या निशानियाँ रख दीं - अंजना संधीर

Anjana Sandhirअंजना संधीर1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads


किताबे-शौक़ में क्या-क्या निशानियाँ रख दीं
कहीं पे फूल, कहीं हमने तितलियाँ रख दीं।

कभी मिलेंगी जो तनहाइयाँ तो पढ़ लेंगे
छुपाके हमने कुछ ऐसी कहानियाँ रख दीं।

यही कि हाथ हमारे भी हो गए ज़ख़्मी
गुलों के शौक में काँटों पे उंगलियाँ रख दीं।

बताओ मरियम औ सीता की बेटियों की कसम
ये किसने आग के शोलों में लड़कियाँ रख दीं।

कोई लकीर तुम्हारी तरफ़ नहीं जाती
तुम्हारे सामने हमने हथेलियाँ रख दीं।

ग़ज़ल कुछ और भी मांगे है अंजना हमसे
ये क्या कि आरिज ओ गेसू की शोख़ियाँ रख दीं।
Anjana Sandhir
About the poet

Anjana Sandhir अंजना संधीर

जन्म :1 सितंबर 1960, रुड़की (उत्‍तराखंड) भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता कविता संग्रह : तुम मेरे पापा जैसे नहीं हो, धूप छाँव और आँगन, बारिशों का मौसम सम्मान : गुजरात उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार, गुजरात हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार, तुलसी सम्मान, अदिति साहित्य…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like