फिर बताएँगे - अनीता कपूर

अनीता कपूरअनीता कपूर13 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

चलो फिर बताएँगे
जमाने ने किए कितने सितम
और हमने कितने सहे
चलो फिर बताएँगे
लोगों ने कितनी बार तोड़ा दिल
और हमने कितने सिये
चलो फिर बताएँगे
कितने रिश्ते बेमानी हुए
और कितने हमने जी लिए
चलो फिर बताएँगे
अनीता कपूर
About the poet

अनीता कपूर

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like