एक डरपोक औरत का प्रश्न - अनीता कपूर

अनीता कपूरअनीता कपूर13 Sept 1957

5 min read · 12.3K reads

सृष्टि के विशाल होने से
क्या अंतर पड़ता है
मेरी तो बालकनी है
पूरा विश्व घूमता है
आँख की धुरी तक
हलचल जीवन की
कोलाहल जीवन में
मेरा तो अपना हृदय है
जो घूमता है चक्र की तरह
वहीं घूमना मेरी हलचल है
आवाज़
शोर उस चक्र का
मेरे लिए कोलाहल है
समय जो बहने वाला
नदी की तरह
रूका हुआ है मेरे लिए
चेतना की झनझनाहट
असीम दुख का केंद्र बिन्दु
अँधेरा
निर्जीव विस्तार
निस्त्ब्ध्ता
स्वरहीन
रुकना, विराम नहीं
गति की थकान को मिटाना है
अतीत और भविष्य
वर्तमान के बिन्दु की नोक पर
बिन्दु एक दुख
दुख एक स्थिरता
झटका लगताई है
केमरे के लेंस जैसा
विस्फोट होता है
आकाश में धुआँ ही धुआँ
धुएँ की बाहें
समेटती हैं चिंगारियाँ
चिंगारियाँ रूक गयी है
भरा है उसमे
असंतोष
अतृप्ति
आशंका
एक बिन्दु चमकता है
चमन में उमंग, जीवन में सब कुछ है
भावना है, और है एक
वास्तविकता
प्रश्न चिह्न बन कर
अनीता कपूर
About the poet

अनीता कपूर

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी