चाँद-सी रातें - अनीता कपूर

अनीता कपूरअनीता कपूर13 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

औरत जब बच्ची थी
चाँद के अक्स को थाली में देख
रोटी समझ कर खाने को मचलती रही

बच्ची जब जवान हुई
चाँद को देख सँजोने लगी सपने
भावनाएँ मचलने लगीं
कभी चाँद को माथे का टीका बनाती
तो कभी चेहरे को देखती
कहीं दाग तो नहीं
चाँद जैसा साजन ढूँढती
साजन मिला
कभी वो साजन को चाँद बोलती
कभी साजन लड़की को चाँद-सा बोलता

लड़की जब माँ बनी
चाँद को चंदा मामा बताकर
बच्चे को लोरियाँ सुनाती
दुलारती चाँद-सा

बच्चे बड़े होते रहे
माँ औरत होने का एहसास भूलती गयी
सिर्फ माँ हो गयी
चाँद को देखना भूल सी गयी
कभी याद आता भी, झाँकती तो पाती
काली रातें
निगल गयी अजगर-सी
उसके होने को
निगल गयी हैं सारे सपने
चाँद-सी रातें।
अनीता कपूर
About the poet

अनीता कपूर

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like