सपना सकुचाता है

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

1 min read · 12.4K reads

एक आवाज़ का

वास है

जिसमें

रहते हो तुम

तुम से आलिंगन करती वह

यह सुन

तारों ने लज्जावश

पलकें

मूँद लीं

तभी स्वप्न में

तुम्हारी पलकें खुलीं

आलिंगन से जैसे कोई

ज़रा-सा

हटे

बाँध ले

सब कुछ

सपना सकुचाता है

अपने हरे रक्त में

अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like