दीवार दफ़्तर है

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

1 min read · 12.4K reads

दो मिनट हो आता हूँ दफ़्तर

आज रविवार भी नहीं

तेज़ है धूप तो बहुत

आ सकती है आँधी भी

बारिश तो नहीं ही आएगी

रास्ते में भीड़ भी होगी

प्यास का मुझे नहीं पता

भूख तो क्या ही लगेगी

जिस दीवार नहीं लगने दी तुमने

एक भी कील

लगाई वहीं सबसे तीखी कील

मेरे कंधों पर हाथ डालते कहने लगी

यहाँ टाँग दो

इस मरदूद दफ़्तर को

कहा मैंने दफ़्तर है यह दीवार

कील ठोक दो

अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ