बड़ी-बी - अनिरुद्ध उमट

अनिरुद्ध उमटअनिरुद्ध उमट28 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

बड़ी-बी दरवाजा खोलो
तुम्हारा पान
घुँघरू, खत लाने में हुई मुझसे देरी बहुत

हम नहीं जानते तुम कौन हो

बड़ी-बी हाथ में खत लिये
मुंँह में पान चबाए
छमछम करती दहलीज पर आ
हैरान थी

हमने अपने मरने का दिन तय कर रखा था
हमने समझा वह आ गया है

कहती बड़ी-बी मेरी आँखों में झांक रही थी

ठीक है गडढा ठीक ही खुदा है

कहती वे उतरीं और एक मुट्ठी मिट्टी
हमें दे गयीं
अनिरुद्ध उमट
About the poet

अनिरुद्ध उमट

View profile & all 48 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like