रहा कुछ खौफ़ का ऐसा असर हर एक सीने में - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

रहा कुछ खौफ़ का ऐसा असर हर एक सीने में
गुज़ारी उम्र लोगों ने लहू अपना ही पीने में

सुना है बाढ़ आई है पड़ोसी गाँव में लेकिन
यहाँ तो धूप की बारिश है सावन के महीने में

हमारे पास से सब लोग कुछ हटकर गुज़रते हैं
छुपी है मेहनतों की बू हमारे इस पसीने में

ज़रा सोचो तो क्यों डूबे हो तुम मझधार में आकर
कोई तो छेद निश्चित था तुम्हारे इस सफ़ीने में

सभी रिश्ते हैं मतलब के सभी मतलब के हैं साथी
मज़ा आता नहीं है अब किसी के साथ जीने में
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

    तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर हैझुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

    12.3K reads
  3. सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

    सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचोलगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

    12.4K reads
  4. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  5. क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

    क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी हैजो भी जितनी है वो बला-सी है

    12.4K reads