कोई किसी की तरफ है कोई किसी की तरफ़ - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

कोई किसी की तरफ है कोई किसी की तरफ़
वो एक हम हैं जो रहते हैं ज़िन्दगी की तरफ़

ज़रूर उससे कोई दिल का मामला होगा
हमारी सोच भटकती है क्यों उसी की तरफ़

ग़मों ने इतनी मुहब्बत से हमको पाला है
क़दम उठे न हमारे कभी खुशी की तरफ़

वफ़ा का साज उठाए हुए न जाने क्यों
मैं चल रहा हूँ अँधेरीसी इक गली की तरफ़

भटक न जाए वो सहरा में दर बदर होकर
बढ़ाए हाथ समुंदर रहा नदी की तरफ
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

    तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर हैझुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

    12.3K reads
  3. सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

    सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचोलगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

    12.4K reads
  4. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  5. क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

    क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी हैजो भी जितनी है वो बला-सी है

    12.4K reads