हवा खिलाफ़ है या बदगुमान है अब तक - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

हवा खिलाफ़ है या बदगुमान है अब तक
गुज़रती धूप में कैसी थकान है अब तक ।

तमाम अश्क़ को पलकों में क़ैद करने दो
हमारे सब्र का ये इम्तिहान है अब तक ।

अंधेरी रात भी कैसे मुझे डराएगी
मेरा चिराग़ मेरे दरमियान है अब तक ।

किसी किताब में ख़ुशबू तलाशने वालों
दुआ करो कि ये गुलशन जवान है अब तक ।

इधर से होके कोई रास्ता नहीं जाता
पराए खेत में अपना मकान है अब तक ।
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

    तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर हैझुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

    12.3K reads
  3. सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

    सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचोलगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

    12.4K reads
  4. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  5. क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

    क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी हैजो भी जितनी है वो बला-सी है

    12.4K reads