अब किसी से न गिला है न शिकायत अपनी - अनिरुद्ध सिन्हा

अनिरुद्ध सिन्हाअनिरुद्ध सिन्हा2 Sept 1957

3 min read · 12.3K reads

अब किसी से न गिला है न शिकायत अपनी
हमको इस मोड़ पे ले आई है क़िस्मत अपनी

जब से रिश्तों ने सियासत की जुबां पाई है
घर की दहलीज़ पे रोती है मुहब्बत अपनी

इक न इक रोज़ उन्हें भी तो समझ आएगी
क़तरेक़तरे में छुपी है जो शराफ़त अपनी

ख़ुद से हम रोज़ नई जंग लड़ा करते हैं
रंग लाएगी किसी रोज़ बग़ावत अपनी

जब से मजबूरियाँ पहचान गए हैं उसकी
अब मुहब्बत में है तब्दील अदावत अपनी
अनिरुद्ध सिन्हा
About the poet

अनिरुद्ध सिन्हा

View profile & all 66 Poems / Stories

More from अनिरुद्ध सिन्हा

  1. सहरा उदास है न समन्दर उदास है - अनिरुद्ध सिन्हा

    सहरा उदास है न समन्दर उदास हैआँखों के सामने का ये मंज़र उदास है

    12.4K reads
  2. तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर है - अनिरुद्ध सिन्हा

    तहों में दलदल सतह पे साज़िश धुआँ-धुआँ-सा हरेक घर हैझुकी हुई है हमारी गर्दन घरों में रह के भी दिल में डर है

    12.3K reads
  3. सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचो - अनिरुद्ध सिन्हा

    सुलग रहा है ये अपना वतन ज़रा सोचोलगी है आज ये कैसी अगन ज़रा सोचो

    12.4K reads
  4. नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायब - अनिरुद्ध सिन्हा

    नगर में आए हैं तो ख़ानदान है ग़ायबपिता की याद का कच्चा मकान है ग़ायब

    12.4K reads
  5. क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी है - अनिरुद्ध सिन्हा

    क्या कहा ज़िन्दगी ज़रा-सी हैजो भी जितनी है वो बला-सी है

    12.4K reads