खोज - अनिल विभाकर

अनिल विभाकरअनिल विभाकर5 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads


देश खो गया
राजकुमार बहुत चिंतित हैं
वे निकल पड़े हैं देश की खोज में

राजकुमार देश खोज रहे हैं
मीडिया उनके चेहरे की खूबसूरती
राजकुमार ने क्या खोजा इसका मीडिया के पास कोई हिसाब नहीं
वह तो उन महिलाओं के आंकड़े रख रहा है
जो राजकुमार की खूबसूरती से सम्मोहित हैं
मीडिया को इससे भी कोई मतलब नहीं कि राजकुमार ने क्या खोजा
वह तो सिर्फ यह जानना चाहता है
वे कब बंधेंगे दांपत्य सूत्र में
देश की खोज तो महज बहाना है
दरअसल राजकुमार के लिए देश का मतलब है राजसिंहासन
राजकुमार इसीलिए खोज रहे हैं देश
अनिल विभाकर
About the poet

अनिल विभाकर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like