पहाड़ पर जाना

अनिल कुमार सिंहअनिल कुमार सिंह25 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

अपनी बस्ती से गुज़रते हुए

मुझे याद आया कि

पहले मैं पहाड़ों पर जाना चाहता था

‘पहाड़ पर जाना' महज़ एक वाक्य नहीं

एक झूला था

जो मुझे घंटों झुलाता था

पहाड़, घाटियाँ और परिंदे

सिर्फ़ संज्ञाएँ नहीं हैं

आप एक बार ज़ोर से चिल्लाइए—पहाड़

आपके अंदर से प्रतिध्वनियाँ आएँगी—

पहाड़... पहाड़... पहाड़!

कुछ चीज़ें ज़िंदगी में ऐसी ही होती हैं

जिनके बारे में

फ़िलहाल सोचा ही जा सकता है।

अनिल कुमार सिंह
About the poet

अनिल कुमार सिंह

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like