महान कवि

अनिल कुमार सिंहअनिल कुमार सिंह25 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

देश की सबसे ऊँची जगह से बोलता है

हमारे समय का महान कवि

चीज़ों के बारे में उसकी अपनी

धारणाएँ हैं, मसलन गाँव

उसे बहुत प्यारे लगते हैं जब

वह उनके बारे में सोचता है

गाँव के बारे में सोचते हुए स्वप्न में चलता है महान कवि

वह तथ्यों को उनके

सुंदरतम रूप में पेश कर सकता है

सुंदरतम ढंग से पेश करने की लत के कारण

कभी-कभी तथ्यों को ही

निगल जाता है महान कवि

धूप में रेत की तरह चमकती हैं उसकी कविताएँ

ज़िंदगी के तमाम दाँव-पेंचों के बावजूद

कविताएँ लिखता है

हम अपने को अधम महसूस करने लगे

इतने अच्छे ढंग से

कविताएँ सुनाता है वह

हम पर एहसान करता है महान कवि

पुल उसे बहुत प्यारे लगते हैं

सत्ता के गलियारों को

फलाँगने के लिए

जनता की छाती पर ‘ओवरब्रिज' बनाता है महान कवि

क्या आप ठीक-ठीक बता सकते हैं

कहाँ से सोचना शुरू करता है

हमारे समय का सबसे महान कवि!

अनिल कुमार सिंह
About the poet

अनिल कुमार सिंह

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय