पहाड़ी गीत - अनिल कार्की

अनिल कार्कीअनिल कार्की20 Sept 1986

6 min read · 12.4K reads

मन होता है कि
कह दूँ पहाड़ स्त्री का है
दुःख का पहाड़
बोझ का पहाड़
पहचान का पहाड़

लेकिन नहीं
इसे इस तरह कहना
उन पहाड़ी स्त्रियों को चुभेगा
जिनमें मेरी इजा[1] भी शामिल है
जो हर रात रोती है
और पहाड़ों की छाया उस पर किसी भयानक
आदमी की तरह पड़ती है

हालाँकि भ्यासपन[2] में ही छिपा है उसका सौन्दर्य
जो बोलता नहीं
दिखता है
भरता नहीं
रिसता है
टपकता है
अपने एकान्त में
किसी जंगली शहद-सा

जबकि उसका चीख़ना भी
एक गीत की तरह बसा रहता है
रकत बनकर हृदय की गहनता के भीतर
वह गहन से गहनतम होती जाती है

एक दिन एक बूढ़ी स्त्री
वैद्य बन जाती है
एक दिन वह स्त्री जान जाती है
आखिर फूल-पत्ती और घास-फूस
का मरहम लगाया जाता है किस तरह से
दुखती पीठ, चड़कती नसों पर

एक दिन उम्र के किसी उलार उतरते
वह थक जाती है
जीवन की अनगिन ऊँचाइयों से
एक दिन वह
सुनसान किसी जगह पर
टेक देती है अपनी पीठ
एक टक हिमालय पर पड़ती
सूरज की किरणों को देखती हुई

उसी समय
कहीं दूर से
प्रवासी पक्षियों के झुण्ड
मीलों लम्बी यात्रा पार करते हुए
कतारों में उड़ते हुए
पहुँच चुके होते हैं
पहाड़ी के ठीक ऊपर

अनिल कार्की
About the poet

अनिल कार्की

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी