मुलाक़ात - अनिल जनविजय

अनिल जनविजयअनिल जनविजय28 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

वो मुझे देख
मुस्काई
बोली — आओ
पीढ़े पर बैठाकर मुझे
ले आई नमकपारे
वो खिली-खिली थी
हँसकर कहा — खाओ
मैंने कहा — नहीं,
भूख नहीं है, ना... रे..

पूछा उसने —
कैसी गुज़र रही है?
मैंने कहा —
वर्ष, मास बीते
दिन बीते
पल-छिन ये खारे
बीत गया सागर-सा जीवन
पहुँचा साँझ-सकारे।
अनिल जनविजय
About the poet

अनिल जनविजय

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like