तर्क - अनिल गंगल

अनिल गंगलअनिल गंगल

3 min read · 12.4K reads

तर्क से सिद्ध किया जा सकता है
रात को दिन
दो और दो का जोड़ पाँच
और एक और एक ग्यारह

दुःख को सुख में
होने को न होने में
फ़ैशन को ज़रुरत में
धारणा को यथार्थ में

काले को सफ़ेद में
बला को हूर में
भय को अनुशासन में
तानाशाही को लोकतन्त्र में

तर्क से दरिद्र धरती को
सिद्ध किया जा सकता है शस्य श्यामला
पोखर को महासागर
और अपराधी को क़ाज़ी

एक ही क्षण में
बदला जा सकता है तर्क से
बेहद बुरे दिनों को अच्छे दिनों में।
अनिल गंगल
About the poet

अनिल गंगल

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like