उस के तर्ज़-ए-गुफ़्तुगू पे दिल फ़िदा हो जाएगा

अनवरी बेगमअनवरी बेगम15 Mar 1959

1 min read · 12.4K reads

उस के तर्ज़-ए-गुफ़्तुगू पे दिल फ़िदा हो जाएगा

हाँ मगर ये दिल कभी सहरा नुमा हो जाएगा

हो अगर मुमकिन सदफ़ की राह दिखला दे उसे

वर्ना हर क़तरा हवाओं में हवा हो जाएगा

आदमी ने आज तक खोया नहीं अपना वजूद

आईना टूटा अगर तो हादिसा हो जाएगा

बाँध ले रख़्त-ए-सफ़र जब फ़ासले का डर नहीं

बा-अमल है जो भी मंज़िल आश्ना हो जाएगा

सोच कर रखना हमेशा अपनी चाहत का भरम

वर्ना ख़ुद से तू ही ख़ुद ना-आश्ना हो जाएगा

अनवरी बेगम
About the poet

अनवरी बेगम

उपनाम : 'अनवरी' मूल नाम : डॉ. अनवरी बेगम जन्म : 15 Mar 1959 | जमशेदपुर, झारखण्ड

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय