वादा-ए-शाम-ए-फ़र्दां पे ऐ दिल मुझे गर यक़ीं ही न आए तो मैं क्या करूँ - अनवर मिर्जापुरी

अनवर मिर्जापुरीअनवर मिर्जापुरी

4 min read · 12.4K reads

वादा-ए-शाम-ए-फ़र्दां पे ऐ दिल मुझे गर यक़ीं ही न आए तो मैं क्या करूँ
उन की झूठी तसल्ली के तूफ़ान में नब्ज़-ए-दिल डूब जाए तो मैं क्या करूँ

मैं ने माँगी थी ये मस्जिदों में दुआ मैं जिसे चाहता हूँ वो मुझ को मिले
जो मेरा फ़र्ज़ था मैं ने पूरा किया अब ख़ुदा भूल जाए तो मैं क्या करूँ

सारे झगड़े अगर मेरे जीने के हैं तो गला घोंट दो मैं भी बे-ज़ार हूँ
मौत आब तक तो दामन बचाती रही तो भी दामन बचाए तो मैं क्या करूँ

तू न समझेगा हरगिज़ मेरे नासेहा मेरी मय-नोशियाँ मेरी बद-मस्तियाँ
मुझ पे तोहमत न रख मैं शराबी नहीं वो नज़र से पिलाए तो मैं क्या करूँ

तुम मुझे बे-वफ़ाई के ताने न दो मेरे महबूब मैं बे-वफ़ा तो नहीं
तुम भी मग़रूर हो मैं भी ख़ुद-दार हूँ आँख ख़ुद ही भर आए तो मैं क्या करूँ
अनवर मिर्जापुरी
About the poet

अनवर मिर्जापुरी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अनवर मिर्जापुरी

  1. इस वास्ते दामन चाक किया शायद ये जुनूँ काम आ जाए - अनवर मिर्जापुरी

    इस वास्ते दामन चाक किया शायद ये जुनूँ काम आ जाएदीवाना समझ कर ही उन के होंटों पे मेरा नाम आ जाए

    12.4K reads
  2. किसी सूरत भी नींद आती नहीं मैं कैसे सो जाऊँ - अनवर मिर्जापुरी

    किसी सूरत भी नींद आती नहीं मैं कैसे सो जाऊँकोई शय दिल को बहलाती नहीं मैं कैसे सो जाऊँ

    12.3K reads
  3. मैं नज़र से पी रहा हूँ से सामाँ बदल न जाए - अनवर मिर्जापुरी

    मैं नज़र से पी रहा हूँ से सामाँ बदल न जाएनु झकाओ तुम निगाहों को कहीं रात ढल न जाए

    12.4K reads
  4. मैं तो समझा था जिस वक़्त मुझ को वो मिलेंगे तो जन्नत मिलेगी - अनवर मिर्जापुरी

    मैं तो समझा था जिस वक़्त मुझ को वो मिलेंगे तो जन्नत मिलेगीक्या ख़बर थी रह-ए-आशिक़ी में साथ उन के क़यामत मिलेगी

    12.4K reads
  5. रूख़ से पर्दा उठा दे ज़रा साक़िया बस अभी रंग-ए-महफ़िल बदल जाएगा - अनवर मिर्जापुरी

    रूख़ से पर्दा उठा दे ज़रा साक़िया बस अभी रंग-ए-महफ़िल बदल जाएगाहै जो बे-होश वो होश में आएगा गिरने वाला है जो वो सँभल जाएगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like