इस वास्ते दामन चाक किया शायद ये जुनूँ काम आ जाए - अनवर मिर्जापुरी

अनवर मिर्जापुरीअनवर मिर्जापुरी

4 min read · 12.4K reads

इस वास्ते दामन चाक किया शायद ये जुनूँ काम आ जाए
दीवाना समझ कर ही उन के होंटों पे मेरा नाम आ जाए

मैं ख़ुश हूँ अगर गुलशन के लिए कुछ लहू काम आ जाए
लेकिन मुझ को डर है इस गुल-चीं पे न इल्ज़ाम आ जाए

ऐ काश हमारी क़िस्मत में ऐसी भी कोई शाम आ जाए
इक चाँद फलक पर निकला हो इक चाँद सर-ए-शाम आ जाए

मय-ख़ाना सलामत रह जाए इस की तो किसी को फ़िक्र नहीं
मय-ख़्वार हैं बस इस ख़्वाहिश में साक़ी पे कुछ इल्ज़ाम आ जाए

पीने का सलीका कुछ भी नहीं इस पर है ये ख़्वाहिश है रिंदों की
जिस जाम पे हक़ है साकी का हाथों में वही जाम आ जाए

इस वास्ते ख़ाक-ए-परवाना पर शमा बहाती है आँसू
मुमकिन है वफ़ा के क़िस्से में उस का भी कहीं नाम आ जाए

अफ़्साना मुकम्मल है लेकिन अफ़्साने का उनवाँ कुछ भी नहीं
ऐ मौत बस इतनी मोहलत दे उन का कोई पैग़ाम आ जाए
अनवर मिर्जापुरी
About the poet

अनवर मिर्जापुरी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अनवर मिर्जापुरी

  1. किसी सूरत भी नींद आती नहीं मैं कैसे सो जाऊँ - अनवर मिर्जापुरी

    किसी सूरत भी नींद आती नहीं मैं कैसे सो जाऊँकोई शय दिल को बहलाती नहीं मैं कैसे सो जाऊँ

    12.3K reads
  2. मैं नज़र से पी रहा हूँ से सामाँ बदल न जाए - अनवर मिर्जापुरी

    मैं नज़र से पी रहा हूँ से सामाँ बदल न जाएनु झकाओ तुम निगाहों को कहीं रात ढल न जाए

    12.4K reads
  3. मैं तो समझा था जिस वक़्त मुझ को वो मिलेंगे तो जन्नत मिलेगी - अनवर मिर्जापुरी

    मैं तो समझा था जिस वक़्त मुझ को वो मिलेंगे तो जन्नत मिलेगीक्या ख़बर थी रह-ए-आशिक़ी में साथ उन के क़यामत मिलेगी

    12.4K reads
  4. रूख़ से पर्दा उठा दे ज़रा साक़िया बस अभी रंग-ए-महफ़िल बदल जाएगा - अनवर मिर्जापुरी

    रूख़ से पर्दा उठा दे ज़रा साक़िया बस अभी रंग-ए-महफ़िल बदल जाएगाहै जो बे-होश वो होश में आएगा गिरने वाला है जो वो सँभल जाएगा

    12.4K reads
  5. वादा-ए-शाम-ए-फ़र्दां पे ऐ दिल मुझे गर यक़ीं ही न आए तो मैं क्या करूँ - अनवर मिर्जापुरी

    वादा-ए-शाम-ए-फ़र्दां पे ऐ दिल मुझे गर यक़ीं ही न आए तो मैं क्या करूँउन की झूठी तसल्ली के तूफ़ान में नब्ज़-ए-दिल डूब जाए तो मैं क्या करूँ

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like