दूर तुम से रहूँ कि पास रहूँ
मेरी क़िस्मत है मैं उदास रहूँ
ये ज़रूरी नहीं के हर लम्हा
मैं तिरे जिस्म का लिबास रहूँ
कोई मंज़र हो कोई मौसम हो
'उम्र-भर बन के तेरी आस रहूँ
ये तमन्ना नहीं है वहशत है
मैं समुंदर के लब की प्यास रहूँ
कोई मेरे बिना तड़पता रहे
मैं 'अनन्या' किसी की ख़ास रहूँ








