मुझे होशियार लोगों को कभी ढ़ोना नहीं आया - आनंद कुमार द्विवेदी

आनंद कुमार द्विवेदीआनंद कुमार द्विवेदी22 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

मुझे होशियार लोगों को कभी ढ़ोना नहीं आया
कि ज़ालिम की तरह बेशर्म भी होना नहीं आया|

मैं यूँ ही घूमता था नाज़ से, उसकी मोहब्बत पर,
मेरे हिस्से में उसके दिल का इक कोना नहीं आया|

अगर सुनते न वो हालात मेरे, कितना अच्छा था
ज़माने भर का गम था, पर उसे रोना नहीं आया|

खुदा को भी बहुत ऐतराज़, है मेरे उसूलों पर,
वो जैसा चाहता है मुझसे वो होना नहीं आया|

नहीं हासिल हुई रौनक, तो उसकी कुछ वजह ये है
बहुत पाने की चाहत थी मगर खोना नहीं आया|

मैं अक्सर खिलखिलाता हूँ, मगर ये रंज अब भी है,
मुझे आनंद होना था ...मगर होना नहीं आया|
आनंद कुमार द्विवेदी
About the poet

आनंद कुमार द्विवेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आनंद कुमार द्विवेदी

  1. फुर्सत में आज - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  2. जरिबो पावक मांहि - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  3. दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का था - आनंद कुमार द्विवेदी

    दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का थावरना तमाम उम्र तो मैं भी सफ़र का था

    12.4K reads
  4. आ ज़िंदगी तू आज मेरा कर हिसाब कर - आनंद कुमार द्विवेदी

    आ जिंदगी तू आज मेरा कर हिसाब करया हर जबाब दे मुझे या लाजबाब कर

    12.4K reads
  5. मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ - आनंद कुमार द्विवेदी

    मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ,जब भी किसी के प्यार में होती हैं लड़कियाँ.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like