मेरी राम कहानी लिख - आनंद कुमार द्विवेदी

आनंद कुमार द्विवेदीआनंद कुमार द्विवेदी22 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

मेरी राम कहानी लिख
ये बेबाक बयानी लिख

मरघट जैसी चहल-पहल
इसको मेरी जवानी लिख

मेरे आँसू झूठे लिख
मेरे खून को पानी लिख

मेरे हिस्से के ग़म को
मेरी ही नादानी लिख

मेरी हर मज़बूरी को
तू मेरी मनमानी लिख

ऊँघ रहे हैं लोग, मगर
मौसम को तूफानी लिख

मेरे थके क़दम मत लिख
शाम बड़ी मस्तानी लिख

ज़िक्र गुनाहों का मत कर
वक़्त की कारस्तानी लिख

दिल से दिल के रिश्ते लिख
बाकी सब बेमानी लिख

जब भी उसका जिक्र चले
दुनिया आनी-जानी लिख

लिखना हो आनंद अगर
बिधना की शैतानी लिख
आनंद कुमार द्विवेदी
About the poet

आनंद कुमार द्विवेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आनंद कुमार द्विवेदी

  1. फुर्सत में आज - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  2. जरिबो पावक मांहि - आनंद कुमार द्विवेदी

    घबराहट घुटन बहुत हैप्रीत पावना सावन दो

    12.4K reads
  3. दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का था - आनंद कुमार द्विवेदी

    दो चार रोज ही तो मैं तेरे शहर का थावरना तमाम उम्र तो मैं भी सफ़र का था

    12.4K reads
  4. आ ज़िंदगी तू आज मेरा कर हिसाब कर - आनंद कुमार द्विवेदी

    आ जिंदगी तू आज मेरा कर हिसाब करया हर जबाब दे मुझे या लाजबाब कर

    12.4K reads
  5. मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ - आनंद कुमार द्विवेदी

    मुश्किल से, जरा देर को सोती हैं लड़कियाँ,जब भी किसी के प्यार में होती हैं लड़कियाँ.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like