रुक जा ऐ दिल दीवाने - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

4 min read · 12.4K reads

 
रुक जा ऐ दिल दीवाने, पूछूँ तो मैं ज़रा
लड़की है या है जादू, खुशबू है या नशा
पास वो आये तो, छूके मैं देखूं ज़रा
रुक जा ...

देखे वो इधर, हँसके बेखबर
थाम के दिल हम खड़े हैं
गुम-सुम सी नज़र, उसकी है मगर
होंठों पे शिक़वे बड़े हैं
बात बन जाये तो, मैं बात छेड़ूँ ज़रा
रुक जा ...

शरमा वो गयी, घबरा वो गयी
मैं ने जो उसको पुकारा
ये दिल ले लिया, उसने कर दिया
आँखों ही आँखों में इशारा
जान भी जाये तो ग़म मैं करूँ न ज़रा
रुक जा ...

महफ़िल में हसीं, तू ही तो नहीं
रूठी तू किस लिये अकेली
जिसपे यूँ फ़िदा, ये दिल हो गया
वो तो है तेरी इक सहेली
मान वो जाये तो, बाहों में ले लूँ ज़रा
रुक जा ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायवह कर गया पारउसके पूरे परिवार का अपहरण कर लिया गया।उसने बेगार से कर दिया था इंकार।— फ़रीद ख़ाँ