ओ माँ तुझे सलाम - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

4 min read · 12.4K reads

 
जो गिर गया इस जहाँ की नज़र से
देखो उसे कभी इक माँ की नज़र से

ओ माँ तुझे सलाम
अपने बच्‍चे तुझको प्‍यारे रावण हो या राम

बच्‍चे तुझे सताते हैं, बरसों तुझे रूलाते हैं
दूध तो क्‍या अँसुअन की भी क़ीमत नहीं चुकाते हैं
हँसकर माफ़ तू कर देती है उनके दोष तमाम
ऐ माँ तुझे सलाम

ऐसा नटखट था घनश्‍याम, तंग था सारा गोकुलधाम
मगर यशोदा कहती थी, झूठे हैं ये लोग तमाम
मेरे लाल को करते हैं सारे यूँ ही बदनाम
ओ माँ तुझे सलाम

तेरा दिल तड़प उठा, जैसे तेरी जान गई
इतनी देर से रूठी थी, कितनी जल्‍दी मान गयी
अपने लाडले के मुँह से सुनते ही अपना नाम
ओ माँ तुझे सलाम

सात समंदर सा तेरा, इक इक आँसू होता है
कोई माँ जब रोती है, तो भगवान भी रोता है
प्‍यार ही प्‍यार है, दर्द ही दर्द है, ममता जिसका नाम

ओ माँ तुझे सलाम
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like