मेरे सँग सँग आया तेरी यादों का मेला - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
अकेला गया था मैं हाँ मैं न आया अकेला
मेरे सँग-सँग सँग-सँग आया तेरी यादों का मेला
मेरे सँग-सँग सँग-सँग आया तेरी यादों का मेला
अकेला गया था ...

तेरी गली से
तेरी गली से
मैं जब निकला सब-कुछ देखा बदला-बदला
मैं जब निकला सब-कुछ देखा बदला-बदला
जैसा अब है ऐसा कब था ये मौसम अलबेला
मेरे सँग-सँग ...

जी करता है
जी करता है
वापस जाऊँ जाकर तुझको साथ ले आऊँ
वापस जाऊँ जाकर तुझको साथ ले आऊँ
मैं यादों के इस मेले में कैसे रहूँ अकेला
मेरे सँग-सँग ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like