मैं ससुराल नहीं जाऊँगी - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

5 min read · 12.4K reads

 
मैं ससुराल नहीं जाऊंगी
मैं ससुराल नहीं जाऊंगी
डोली रख दो कहारों
साल दो साल नहीं जाऊंगी
साल दो साल नहीं जाऊंगी
मैं ससुराल नहीं ...

पहला सन्देसा ससुर जी का आया
अच्छा बहाना यह मैने बनाया
बुड्ढे ससुर के संग नहीं जाऊंगी
मैं ससुराल नहीं ...

दूजा सन्देसा सासू जी का आया
बुढ़िया ने हाय राम कितना सताया
उस बुढ़िया को मैं अब सताऊंगी
मैं ससुराल नहीं ...

तीजा सन्देसा नन्दनिया आ आया
जिसने इशारों में मुझको नचाया
उसे घुंघरू मैं अब पहनाऊंगी
मैं ससुराल नहीं ...

चौथा सन्देसा ननदोई का आया
मैं चल पड़ी थी मगर याद आया
इतनी जळी मैं कैसे मान जाऊंगी
मैं ससुराल नहीं ...

पांचवा संदेसा पिया जी का आया
कोई बहाना न फिर याद आया
नंगे पांव मैं दौड़ी चली जाऊंगी
मैके वापस मैं लौटकर न आऊंगी
सैंया जी से लिपट मैं जाऊंगी
हूँ सूनी सेज सजरिया सजाऊंगी
बन के बिस्तर मैं हाय बिछ जाऊंगी
मैं ससुराल नहीं ..
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like