जिस गली में तेरा घर न हो बालमा - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
जिस गली में तेरा घर न हो बालमा
उस गली से हमे तो गुज़रना नहीं
जो डगर तेरे द्वारे से जाती न हो
उस डगर पर हमे पांव रखना नहीं

ज़िंदगी में कई रंगरलियाँ सही
हर तरफ़ मुस्कुराती ये गलियाँ सही
खूबसूरत बहारों की कलियाँ सही
जिस चमन में तेरे पग में काटें चुभे
उस चमन से हमें फूल चुनना नहीं
जिस गली में तेरा घर न हो बालमा ...

आ ये रसमें ये कसमें सभी तोड़ के
तू चली आ चुनर प्यार की ओढ़ के
या चला जाऊंगा मैं ये जग छोड़ के
जिस जगह याद तेरी सताने लगे
उस जगह एक पल भी ठहरना नहीं
जिस गली में तेरा घर न हो बालमा ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like