आएगी आएगी आएगी किसी को हमारी याद आएगी - आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शीआनंद बख़्शी21 Jul 1930 – 30 Mar 2002

3 min read · 12.4K reads

 
आएगी आएगी आएगी किसी को हमारी याद आएगी
मेरा मन कहता है प्यासे जीवन में कभी कोई बदली छाएगी
आएगी आएगी ...

जो बात निकलती है दिल से कुछ उसका असर होता है
कहने वाला तो रोता है सुनने वाला भी रोता है
फ़रियाद मेरी दुनिया की दीवारों से टकराएगी
आएगी आएगी ...

दुनिया में कौन हमारा है
कश्ती भी है टूट-फूटी और कितनी दूर किनारा है
माँझी न सही कोई मौज कभी साथ हमें ले जाएगी
आएगी आएगी ...

इन ग़म की गलियों में कब तक ये दर्द हमें तड़पाएगा
इन रस्तों पे चलते-चलते हमदर्द कोई मिल जाएगा
हद होगी कोई तक़दीर यूँ ही हमें कब तक ठुकराएगी
आएगी आएगी ...
आनंद बख़्शी
About the poet

आनंद बख़्शी

आनंद बख़्शी

View profile & all 190 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like