पूर्णग्रहण

AnamikaAnamika17 Aug 1961

2 min read · 12.7K reads


पूर्णग्रहण काल था ये!
बरसों की बिछड़ी हुई दो वृद्ध बहनें -
चाँद और धरती-
आलिंगनबद्ध खड़ी थीं -
निश्चल!

ग्रहण नहाने आई थीं औरतें
सरयू के तट पर
गठरी उनके दुखों की
उनकी गोद में पड़ी थी!

वृद्धा बहनों के इस महामिलन पर
उनके मन में थी सुगबुगाहट,
उलटी हथेली से पोंछती हुई आंसू
एक ने कहा दूसरी से-

"चरखे दोनों को
दहेज़ में मिले थे!
धरती की संततियों को एक अनंत चीर चाहिए!

तंगई बहुत है यहाँ, है न!
सो धरती में चरखे रुकने का नाम ही नहीं लेते!

हाँ, चाँद की बुढ़िया तो है निपूती,
किसके लिए चलाये भला चरखा,
क्या करे अपने इस टूटे कपास का?

कबी-कभी नैहर आती है
तो कुछ-कुछ बुन लाती है.

इतने बरस बीते,
जस-की-तस है चाँद की बुढ़िया!
देखो तो क्या कह रही है वह
धरती की ठुड्डी उठाकर-
कितनी सुंदर तुम हुआ करती थीं दीदी,
रह गई हो अब तो
झुर्रियों की पोटली!

यह बात मेरे भी दिल में लगी,
मैंने भी धरती की ठुड्डी उठाई
और उसे गौर से देखा! डूब गई थीं उसकी आँखें!
चूस लिया था हमने उसको तो पूरा ही!
काँप रही थी वह धीरे-धीरे! कितना बुखार था उसे!

इतने में दौड़ता हुआ आया मेरा बहन-बेटा,
उसके हाथों में भूगोल की किताब थी,

उसने कहा- मौसी,
टीचर कहती हैं,
नारंगी है पृथ्वी!

मैंने मुंह पर पानी छ्पकाकर कहा -
नारंगी जैसी लगती है वह,
लेकिन नारंगी नहीं है-

कि एक-एक फांक चूसकर
दूर फेंक दी जाए सीठी!"

 

Anamika
About the poet

Anamika

Anamika (born 17 August 1961) is a prominent contemporary Indian poet, social worker and novelist writing in Hindi, and a critic writing in English. She has eight collections of poetry, five novels and four works of criticism in her credit. Currently, she is…

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी