तीन दीवारें - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

तीन दीवारें सफ़ेद
चूने से लिपीं
बस, एक नीली है
कभी-कभी मन करता है
इस गहरे नील को सफ़ेद में मिला,
कलफ़ दे, धूप में सूखा दूँ ।
 
बिछा दूँ दीवारों को ज़मीन पर
और उस कड़क सफ़ेद नींव पर
खड़े होकर या बैठकर लिखूँ वह गीत
जो श्वेत कपोतों को उड़ान
और जैतून के पेड़ को हरियाली देता हो ।
  
वक़्त आ गया है
मजबूत दीवारें बिछ जानी चाहिए ।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like