उस दिन खुल गई चोटी - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

1 min read · 12.4K reads

मैं एक विकल्प थी,
कई सन्तानों में
एक ।

अपनी टीचर के लिए
कई विद्यार्थियों में
एक

मैं गुंथी चोटी थी
उस दिन खुल गई
जब मैं
प्रेम में विकल्प बन गई
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like