स्मृति - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

स्मृतियाँ
प्रवासी पक्षी नहीं होतीं
 
जो वापस लौट जाए
एक अन्तराल के बाद ।
 
मेरे लिए श्वेत हिरणों का झुण्ड
जिसने हरा खाया है
जो पददलित करता है हृदय को
रक्त से लथपथ चिथड़ा हृदय,
चटक लाल कतरा उनके खुरों पर अलते-सा रचा,
हरा खा चुकी स्मृतियों का रंग लाल या श्वेत होता है ।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like