राख लड़कियाँ - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

लड़कियों की देह की माटी से
बनी हैं
सभी देव प्रतिमाएँ

इसलिए
ईशपूजा से भागती हैं लड़कियाँ ।

जो लड़कियाँ
धर्मच्युत बताई जाती हैं
वास्तव में धर्ममुक्त होती हैं

वे न परम्परा ढोती हैं
न त्योहार
वे ढूँढ़ती हैं विचार

वे न रीति सोचती हैं
न रिवाज
वे सोचती हैं आज

नई तारीख़ लिखती
इन लड़कियों की
हर यात्रा तीर्थ है ।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like