न्यूटन का तीसरा नियम - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

तुम मेरे लिए
शरीर मात्र थे
क्योंकि मुझे भी तुमने यही महसूस कराया।

मैं तुम्हारे लिए
आसक्ति थी,
तो तुम मेरे लिए
प्रार्थना कैसे हो सकते हो ?

मैं तुम्हें
आत्मा नहीं मानती,
क्योकिं तुमने मुझे अंत:करण नहीं माना ।

तुम आस्तिक
धरम-करम मानने वाले,

मैं नास्तिक !
न भौतिकवादी, न भौतिकीविद

पर फिर भी मानती हूँ
न्यूटन का तीसरा नियम —
क्रिया के बराबर प्रतिक्रिया होती है,
और हम विपरीत दिशा में चलने लगे…।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like