नुक्ता - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

जब भी
मेरे प्रेम पर चर्चा हो
तुम मेरे नाम के बग़ल में
अपना नाम लिख देना,
मेरे पापों की गणना हो,
मेरे नाम के आगे
अपना नाम लिख देना ।

तुम तो शून्य हो न !
बग़ल में रहे तो दहाई कर दोगे,
आगे लग गए तो इकाई कर दोगे,

गुणा भी कर दिया किसी ने
तो क्या मसला है,
तुम सब शून्य कर दोगे ।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like