मुझे देखा भी है - अनामिका अनु

अनामिका अनुअनामिका अनु1 Sept 1982

2 min read · 12.3K reads

अपने कितने किए क़सीदे
आज उघाड़े हमने
तब जाकर इतनी सी हक़ीक़त
तुमने देखी है

कितनी अपनी छवियाँ धूमिल
कर बाहर निकलूँगा ।

कितना अनगढ़ हूँ मैं,
अभी तुम्हें
बताना बाक़ी है ।

कितने और मुखौटों को
चीर-फाड़ कर फेकूँगा
फिर आइने में
ख़ुद को
ज़रा -ज़रा सा देखूँगा ।
अनामिका अनु
About the poet

अनामिका अनु

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like